देहरादून- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा के चुनाव प्रचार खर्च पर निशाना साधा है। किशोर ने प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड के चुनाव में पानी की तरह पैसा बहाया है।
जिसका संज्ञान चुनाव आयोग को लेना चाहिए और भाजपा के खर्च का आंकलन करना चाहिए। किशोर ने कहा कि अगर इसी तरह चुनाव में प्रचार खर्च पानी की तरह होगा तो आम आदमी चुनाव कैसे लड़ पाएगा।