देहरादून- पीसीसी चीफ बनते ही प्रीतम सिंह ने भाजपा को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है।
पहले गढ़वाल के पांच जिलों में देशी शराब बिक्री के फैसले पर भाजपा की नीतियों कोसने वाले प्रीतम ने अब NH74 घोटाले मामले में भाजपा को लपेटा है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार को आरोपों के कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि, केंद्रीय मंत्री की खत जरिए CBI जांच पर पुनर्विचार करने की गुजारिश भाजपा सरकार की मंशा साफ कर रही है।
उन्होने कहा कि, कांग्रेस पार्टी NH74 घोटाले के मामले को सदन से लेकर सड़क तक उठाया था लेकिन भाजपा सरकार की मंशा जांच कराने की नही, बल्कि घोटाले में लिप्त नेताओं और अधिकारारियों को बचाने की है। प्रीतम ने कहा कि इस पत्र से साफ हो गया है कि कांग्रेस के आरोप सही थे।
प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस महज एक शिगूफा रह गया है। सरकार अपनी बयानबाजी से सिर्फ जनता का ध्यान भटकाना चाहती है हकीकत में भाजपा का भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का काम कर रही है।
पीसीसी चीफ प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस की बात करना सिर्फ छलावा है। सिंह ने कहा कि यह और भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक तरफ उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार NH74 घोटाले में CBI जांच की सिफाऱिश कर रही है वहीं दूसरी ओर पार्टी के केंद्रीय मंत्री CBI जांच पर पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार दबाव डाल रहे हैं।
जाहिर सी बात है कि भाजपा की प्रदेश और केन्द्र सरकार निश्चित रूप से किसी बडी मछली को बचाना चाहती है।