देहरादून – कांग्रेस से भाजपा में जाने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और अब भाजपा नेता विजय बहुगुणा ने आज देहरादून में कांग्रेस के 4 वरिष्ठ नेताओ को भाजपा में शामिल करवाया हैं जिनमें कांग्रेस के प्रदेश सचिव हाजी दिलशाद अहमद कुरेशी भी शामिल हैं। हाजी को भाजपाई करवाते हुए बहुगुणा ने दावा किया कि 25 तारीख को सितारगंज मे होने वाली रैली में बडी तादाद में मुसलमान शामिल होंगे और यह भ्रम तोड देंगे कि मुसलमान भाजपा के साथ नहीं हैं