देहरादून- भाजपा और कांग्रेस दोनो ही राज्य की जनता को छल रहे हैं। इन दोनों दलों को राज्य के सरोकारों से कोई लेना देना नहीं है। ये तोहमत लगाई है यूकेडी के एक धड़े के जिलाध्यक्ष डी.के.पाल ने। प्रेस वार्ता करते हुए पाल ने कांग्रेस और भाजपा को भ्रष्ट्राचार के कटघरे में खड़ा किया। पाल ने कहा कि यूकेडी भी राज्य में रथ यात्रा निकालकर भाजपा और कांग्रेस के भ्रष्ट्राचार को जनता के सामने रखेगी। वहीं पाल ने कहा कि दोनों दलों की गैरसैंण को लेकर मंशा साफ नहीं है।