National

बंगाल में ये क्या चल रहा!, EVM में BJP के बटन पर ही चिपका दिया टेप, दोबारा होंगे चुनाव?

आज यानी 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहे है। इसी बीच बीच चुनाव में धांधली का मामला सामने आ रहा है। यहां दोनों बड़ी पार्टी एक दूसरे पर धांधली के आरोप लगा रहे हैं। बीजेपी ने इस दौरान TMC पर धांधली का आरोप लगाया हैं। BJP ने आरोप लगाया है कि डायमंड हार्बर इलाके के फलता में कई सारे पोलिंग बूथों पर EVM में बीजेपी के बटन पर टेक चिपकाया गया है। ऐसा इसलिए ताकी बीजेपी को कोई वोट ना दे सके।

बंगाल में ये क्या चल रहा!, EVM में BJP के बटन पर ही चिपका दिया टेप

दरअसल बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी के गढ़ माने जाने वाले इलाके डायमंड हार्बर में ये धांधली का आरोप लगा हैं। आरोप है कि बीजेपी के बटन पर टेप चिपकाया गया है। हालांकि टीएमसी ने इन आरोपों को नकारा है। इसे पार्टी ने चुनाव आयोग और पर्यवेक्षक IPS अजय पाल शर्मा की नाकामी बता डाला। बता दें कि पहले इन्हीं पर तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार को धमकाने का आरोप लगाया था।

बीजेपी ने की दोबारा वोटिंग की मांग

इसी के बाद अब बीजेपी के मीडिया प्रभारी अमित मालवीय ने इन सभी प्रभावित बूथों पर दोबारा से चुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने पोस्ट लिखकर कहा, “कई मतदान केंद्रों पर टेप का इस्तेमाल करके भाजपा को वोट देने का विकल्प खत्म कर दिया गया है> जिससे मतदाताओं को अपना विकल्प चुनने से रोका जा रहा है। ये तथाकथित ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ है, वही मॉडल जिसने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लोकसभा सीट जीतने में मदद की।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें