Bageshwar : भाजपा पर भारत के संविधान से छेड़छाड़ का आरोप, लोगों को किया जागरुक - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

भाजपा पर भारत के संविधान से छेड़छाड़ का आरोप, लोगों को किया जागरुक

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand newsबागेश्वर : सीएए को लेकर एक ओर जहां उत्तराखंड समेत देश भर भाजपा सरकार का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है तो वहीं अब युवा कांग्रेस ने भाजपा पर एक औऱ बड़ा आरोप लगाते हुए प्रतियां बाटी.

युवा कांग्रेस ने भाजपा पर भारत के संविधान से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा तानाशाही में उतर आई है। नगर में आयोजित कार्यक्रम के बाद युवक कांग्रेस ने नगर में संविधान की प्रस्तावना की प्रतियां बांटी। युवा कांग्रेस ने कहा कि बहुमत में आने के बाद भाजपा तानाशाही में उतर आई है। जिससे जनता परेशान है।  भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा धर्म विशेष के नाम पर राजनीति कर रही है। इसके बाद जागरूकता अभियान के तहत युवा कांग्रेस ने संविधान की प्रस्तावना की प्रतियां लोगों को बांटी औऱ लोगों को जागरुक किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत,सूर्यभानु दफौटी, कुलदीप मेहता, जगदीश भैसौड़ा, दीपक खेतवाल, प्रकाश बाछमी, संदीप, दीपक आदि उपस्थित थे।

Share This Article