Almora News

राष्ट्रीय यूथ मुए थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का जलवा, बिट्टू कर्नाटक ने किया सम्मानित

अल्मोड़ा में 7वीं राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अल्मोड़ा के खिलाड़ियों को पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने अपने कार्यालय में सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बिट्टू कर्नाटक ने किया अल्मोड़ा के खिलाड़ियों को सम्मानित

पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि गोलापार स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, हल्द्वानी में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अल्मोड़ा से 16 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। इनमें से 8 खिलाड़ियों ने मैडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

बता दें प्रतियोगिता में गर्विता बिष्ट ने स्वर्ण पदक, साक्षी बिष्ट और माही बिष्ट ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं अंकिता बिष्ट, उज्ज्वल रावत, तनुश्री लटवाल, रजनी नेगी तथा प्रियांशी गिनवाल ने कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा हर्षित, मन्नत, कनिका सिजवाली, सिमरन सिजवाली, योगेश सिंह, नितिश कुमार, प्रखर सिजवाली और तनुज लोहनी ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर जिले का प्रतिनिधित्व किया।

खेलों के माध्यम से नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं युवा: कर्नाटक

सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवा अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अल्मोड़ा के युवा राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं, जो पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें