NationalHighlight

Bihar NDA Seat Sharing: ‘जुड़वा भाई बने JDU और BJP!, चिराग और मांझी को मिली इतनी सीटें

Bihar NDA Seat Sharing: आखिरकार काफी लंबे खींचतान के बाद एनडीए में सीटों का बंटवारा किया जा चुका है। सीट बंटवारे में इस बार बीजेपी और जेडीयू को बराबर की सीटें मिली है।

यानी कि इस बार कोई भी बड़ा भाई नहीं है। JDU और BJP द्वारा इस बार जुड़वा भाई की तरह चुनाव लड़ा जाएगा। इन सीटों के बटवारे की जानकारी सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान और जेडीयू नेता संजय झा ने पोस्ट शेयर कर दी है।

101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे JDU और BJP( bihar Vidhan sabha bihar nda seat sharing)

सीट बंटवारे में बीजेपी और जेडीयू समान सीटों यानी 101-101 पर चुनाव लड़ने वाली है। तो वहीं चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें दी गई है। इसके साथ ही जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बताते चलें कि सीट बंटवारे में सबसे ज्यादा सीटें जेडीयू की गई है। जहां JDU ने 14 सीटें, BJP ने नौ और हम ने एक सीट छोड़ी है। बीते चुनाव को देखा जाए तो उस दौरान सीटों के बंटवारे में JDU के हिस्से की 21 और भाजपा के हिस्से की 20 सीटें निकल गई हैं।

पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

जेडीयू नेता संजय झा ने सीट शेयरिंग की जानकारी देते हुए पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, “हम NDA के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया है। JDU – 101, BJP – 101, LJP(R)- 29, RLM – 06, HAM – 06।एनडीए के सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता साथी इसका हर्ष के साथ स्वागत करते हैं।

और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रचंड बहुमत के साथ फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित एवं एकजुट हैं। बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार।”

तो वहीं बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान और जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने भी इसकी जानकारी पोस्ट साझा कर की है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें