National

स्वास्थ्य मंत्री का अजब-गजब योग, देख छूट जाएगी हंसी Health Minister Viral Video

Bihar Health Minister Viral Video: 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूरा देश योग में डूबा हुआ था। आम लोगों से लेकर, नेताओं और मंत्रियों तक ने योग कर फिटनेस का संदेश दिया। हालांकि इसी बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार काअजब-गजब योगा चर्चा का विषय बन गया। उनकी कुछ योग मुद्राए ऐसी है जिसे देखकर इंटरनेट पर आपकी हंसी छूट जाएगी। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें यूजर्स वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का स्वास्थ्य मंत्री का अजब-गजब योगा Bihar Health Minister Viral Video

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में देखा जा सकता है कि योग प्रशिक्षक लोगों को योग करा रहे है। सभी लोग प्रशिक्षक की बात सुनकर योग भी कर रहे हैं। हालांकि इसी दौरान बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पर कैमरा पैन होता है।

हालांकि योग के दौरान उनके उनके हाथ-पैर और शरीर के मूवमेंट कुछ अटपटे नजर आए। वो कभी पैर की जगह हाथ ले जा रहे हैं। तो कभी प्रशिक्षक की मुद्रा से बिल्कुल ही अलग पोज करते नजर आए। यहीं वीडियो देखकर यूजर व्यंग में उन्हें कह रहे हैं कि इन्होंने तो रामदेव को भी फेल कर दिया।

यूजर्स ने स्वास्थ्य मंत्री के लिए मजे

स्वास्थ्य मंत्री का अजब-गजब योगा देख लोग उसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यार इन्होंने तो योगा टीचर को भी पीछे छोड़ दिया।” दूसरे ने लिखा, “गौर से देखिए योगा टीचर को, यही तो बता रहे हैं कि सही होगा कैसे होता है।” अन्य यूजर ने लिखा, “जिनका खुद का स्वास्थ्य ठीक नहीं बताया जाता है, वह अब योग कर रहे हैं चलिए कम से कम कोशिश तो कर रहे हैं।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें