Big NewsNational

बिहार में मतदान आज!, लालू यादव परिवार ने डाला वोट, राजश्री यादव भी आई नजर- Bihar Election 2025 Phase 1 Voting

Bihar Election 2025 Phase 1 Voting: आज यानी छह नवंबर को बिहार में पहले चरण के तहत मतदान हो रहे हैं। 18 जिलों की 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वोट के लिए सुबह से वोटर्स की भीड़ दिखाई दे रही है। शाम तक वोटिंग होगी।

वोटिंग के बीच पटना में लालू यादव के परिवार ने भी वोट डाला। जहां परिवार से लालू यादव, रोहिणी आचार्य, तेजस्वी यादव, मीसा भारती ने मतदान केंद्र जाकर वोट डाला। साथ ही उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। फोटो में राजश्री यादव और तेजस्वी यादव भी दिखाई दिए।

लालू यादव परिवार ने डाला वोट- Bihar Election 2025 Phase 1 Voting

रोहिणी आचार्य ने एक्स पर तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, “बदलेगा बिहार, बदलें सरकार, बिहार की जागरूक जनता जनार्दन से करबद्ध अनुरोध है कि बिहार बदलने हेतु राष्ट्रीय जनता दल- महागठबंधन/इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में सक्रियता से, आगे आ कर, बढ़-चढ़कर मतदान करें और बिहार में पढ़ाई, दवाई, कमाई, सुनवाई, कार्रवाई के प्रण वाली तेजस्वी सरकार का आना सुनिश्चित करें।”

Lalu Prasad Yadav ने एनडीए पर किया हमला

तो वहीं मीसा भारती ने भी फोटो शेयर कर एक्स पर लिखा, “इस बार मतदान सरकारी नौकरी और रोजगार के लिए! इस बार मतदान नए बिहार के लिए!”

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी एक्स पर फोटो शेयर कर एनडीए पर हमला किया है। उन्होंने लिखा, “तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो जल जाएगी। 20 साल बहुत हुआ! अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है।”

राबड़ी देवी ने अपने दोनों बेटों को दिया आशीर्वाद

तो वहीं राबड़ी देवी ने अपने दोनों बेटों को आशीर्वाद दिया है। उन्होंने दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को जो चुनावी मैदान में है उन्हें शुभकामनाएं दी।

तेजस्वी यादव ने भी एक्स पर फोटो शेयर कर लिखा, “बदलाव के लिए, नया बिहार बनाने के लिए, विकास के लिए, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य एवं विधि व्यवस्था तथा नौकरी और रोजगार के लिए वोट करिए।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें