NationalBig NewsHighlight

Bihar Election 2025 Phase 1: वोटिंग का टूटा रिकॉर्ड!, पहले चरण में बिहार में वोटर्स ने जमकर डाले वोट

Bihar Election 2025 Phase 1 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान पूरा हो गया है। जिसमें करीब 64.66 प्रतिशत वोटिंग हुई है। बताते चलें कि पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। कई सियासी दिग्गजों जैसे तेजस्वी यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, तेज प्रताप यादव डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सहित कई मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कल बंद हो गई है।

bihar

Bihar Election 2025 Phase 1 Voting बिहार में पहले चरण में 64.46 प्रतिशत हुई वोटिंग

चुनाव आरोग ने बताया कि पहले चरण में बिहार में 64.46 प्रतिशत वोटिंग हुई। पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार में तीन करोड़ 75 लाख मतदाताओं की संख्या थी। कई जगहों पर मतदान केंद्रो का बहिष्कार किया गया। जिसमें बक्सर ,फतुहा और लखीसराय में मतदान का बहिष्कार किया गया।

Bihar Election 2025 Phase 1 Voting बिहार में वोटिंग का रिकॉर्ड टूटा

बताते चलें कि पिछली बार बिहार में 121 सीटों पर करीब 55.81 फीसदी वोटिंग हुई थी। हालांकि इस बार ये रिकॉर्ड टूटा है। टोटल वोटिंग की बात करे तो ये 58.7 प्रतिशत रही थी। तो वहीं साल 2015 में 56.9 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई थी। बिहार में 121 सीटों पर पहले चरण में लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर वोट डाला। वोटिंग के खत्म होने के बाद अलग-अलग बूथों की ईवीएम को सील कर दिया गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें