NationalHighlight

Bihar Election 2025: चरम पर पहुंचा असंतोष! टिकट ना मिलने पर कफन लपेट कर बैठ गए BJP Neta

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव नजदीक है। इसी बीच बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में टिकट बंटवारे को लेकर सियासत गरमा गई है। टिकट बंटवारे को लेकर बगावत तेज हो गई है। अररिया के वरिष्ठ नेता(BJP Neta) अजय झा को पार्टी ने नरपतगंज सीट से टिकट नहीं दिया। इसी से गुस्साए नेता ने आत्मदाह की कोशिश की। वो कफन लपेट कर बैठ गए। किसी तरह समय रहते परिवार वालों ने उन्हें रोका।

Bihar Election 2025: टिकट ना मिलने पर कफन लपेट कर बैठ गए बीजेपी नेता

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संयोजक अजय झा ने टिकट ना मिलने पर नाराजगी जताई। नाराजगी इतनी कि आत्मदाह तक करने का प्रयास किया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कफन ओढ़ रखा था। अपना आक्रोश जाहीर कर उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके साथ अन्याय किया है।

बीते 25 सालों से पार्टी के लिए कर रहे काम

झा की माने तो उन्होंने 1985 में यूथ कांग्रेस से राजनीति में कदम रखा था। हालांकि उन्होंने बीते 25 सालों से भाजपा को अपना तन-मन दिया और पार्टी के लिए काम किया। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान कई शीर्ष नेताओं ने उन्हें अगले विधानसभा चुनाव में टिकट देने का भरोसा दिलाया था। जिसमें मंत्री मंगल पांडे, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल शामिल है।

मैंने कफ़न ओढ़ लिया है, कभी भी कुछ भी कर सकता हूं- अजय

झा ने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर उन्हें भरोसे की जगह धोखा मिला है। उन्होंने कहा “मुझसे कहा गया कि जोकीहाट से टिकट मिलेगा, लेकिन वहां भी उम्मीदवार बदल दिया गया. पार्टी ने जातीय समीकरणों के नाम पर मेहनत करने वालों को नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा कि अब मैंने कफ़न ओढ़ लिया है. कभी भी कुछ भी कर सकता हूं।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें