NationalHighlight

Bihar Chunav 2025 Voting: बक्सर में पोलिंग के दौरान गड़बड़ी, 8 लोग गिरफ्तार

Bihar Chunav 2025 Voting Phase 1 Update: आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो 11 बजे तक बिहार में करीब 27.65% वोटिंग हो गई है। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान होना है। शाम तक कई सियासी दिग्गजों की किस्तम तय हो जाएगी। हालांकि वोटिंग के बीच पोलिंग के दौरान गड़बड़ी का मामला सामने आ रहा है।

Bihar Assembly Election 2025: पोलिंग के दौरान गड़बड़ी पर 8 लोग गिरफ्तार

दरअसल बक्सर में पोलिंग के दौरान गड़बड़ी करने के आरोप में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन लोगों की गिरफ्तारी अहिरौली, नदाव, मिश्रवलिया और महदह से हुई है।

‘बिहार में एनडीए की होगी जबरदस्त जीत’- RLM सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा

RLM सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा का कहना है कि बिहार में एनडीए की जबरदस्त जीत होने वाली है। अभी पहले चरण का मतदान हुआ है। दूसरे चरण का मतदान अभी बाकी है।

बताते चलें कि पहले चरण में तेजस्वी यादव, मैथिली ठाकुर, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सहित नीतीश सरकार के करीब 16 मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें