TrendingHighlight

जयमाला की, रसगुल्ला खाया, फिर हाथ धोकर प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन

बिहार के मुंगेर जिले से एक हैरान करने देने वाली घटना सामने आ रही है। जहां पर लड़की वालों द्वारा बरात का अच्छे से स्वागत किया गया। दूल्हा-दुल्हन की वरमाला भी हुई। जलमाला के बाद बारतियों ने खाना खाया। दुल्हन ने भी रसगुल्ला खाने के बाद हाथ धोने के बहाने अपने प्रेमी संग फरार हो गई। इस खबर के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। लड़की के परिवार वालों ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है।

जयमाला के बाद हाथ धोने के बहाने प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन

दरअसल ये पूरा मामला मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ पंचायत के सति स्थान गांव का है। गांव के अरुण मंडल की बेटी नंदनी उर्फ नेहा कुमारी की शादी थी। बारात आई। सभी जगह खुशी का माहौल था। लेकिन इसी बीच दुल्हन के भागने की खबर से सब सन्न रह गए।

लड़की के भागने की जानकारी तब मिली जब परिवार के लोग उसे मंडप के लिए बुलाने आए। लेकिन नेहा कमरे में थी ही नहीं। लड़के पक्ष को इसकी जानकारी मिली तो वो भड़क गए। दूल्हे ने गुस्से में सेहरा फेंक दिया। बारातियों ने भी अपनी पगड़ी उतार दी। लड़की के फरार होने के बाद लड़के वाले वहां से वापिस चले गए।

ये भी पढ़े:- कार्पोरेट क्रूरता की हदें पार! गले में पट्टा, कुत्ते की तरह पिलाया पानी, वीडियो वायरल होते ही मचा हडकंप

दूल्हे ने उतार कर फेंका दिया सेहरा

लड़की के भाग जाने के बाद परिवार वालों ने दुल्हे से अपनी दूसरी बेटी की शादी करवाने की भी बात कही। काफी देर तक दुल्हे को मनाया। लेकिन लड़के वाले नहीं माने और वहां से चले गए। दुल्हन के पिता अजय मंडल की माने तो उनकी चार बेटिया और दो बेटे हैं।

दिल्ली में पूरा परिवार रहता है और मजदूरी करता हैं। बीते साल उन्होंने बड़ी बेटी की शादी कपिलदेव मंडल के बेटे अमरजीत कुमार से तय की थी। दुल्हा संग्रामपुर प्रखंड के बैजनाथपुर गांव का रहने वाला है।

प्रेमी के साथ भाग गई दुल्हन

बीते साल ही छठ पूजा के दौरान बेटी की शादी की डेट तय की गई थी। बारातियों के खाने और शादी में दहेज सभी का इंतजाम किया गया था। लेकिन जयमाला के बाद बेटी कमरे में गई और वहां से ही अपने प्रेमी संग फरार हो गई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें