NationalHighlight

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में किसकी बनेगी सरकार, किसका पलड़ा भारी?, चौंकाने वाला सर्वे

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को अब बस कुछ ही महीने बचे हैं। सभी पार्टियों ने प्रचार प्रसार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी भाग ले रही है। जिससे चुनाव का माहौल काफी बदल गया है। अब बिहार चुनाव (Bihar Elections 2025) को लेकर तमाम सर्वे भी किए जा रहे हैं।

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में किसकी बनेगी सरकार

दरअसल पूर्णिया में 24 सीटें हैं। मुस्लिम आबादी करीब 46% है। तो वहीं अनुसूचित जाति वाले 14 प्रतिशत लोग है।AScendia के ताजा सर्वे के मुताबिक 2025 में यहां NDA की सीटों में ज्यादा कुछ बदलाव नजर नहीं आ रहा है।

साल 2020 की बात करें तो एनडीए को यहां से 12 सीटें और 36 फीसदी वोट मिले थे। इस आकंड़े में फिलहाल कोई बदलाव होता नजर नहीं आ रहा है। इस बार महागठबंधन बताया जा रहा है। साल 2020 में जिसे 7 सीटें मिली थी। तो वहीं 36% वोट आए थे। अन्य के खाते में पांच सीटें और 28% वोट आए ते। यहां पर नई पार्टी जन सुराज का ज्यादा कुछ दबदबा नहीं दिख रहा है।

भोजपुर में बड़ा फेरबदल

भोजपुर में पार्टी कुछ कर सकती है। इधर 22 सीटें हैं। जिनमें 9 प्रतिशत आबादी मुस्लिम की हैं। 22 फीसदी अनुसूचित जाति है। इधर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इधर साल 2020 में एनडीए को दो सीटें और 28% वोट आए थे। इस बार गठबंधन को ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही है। तो वहीं महागठबंधन को 2020 में 19 सीटें और 40 फीसदी वोट मिले थे। इस बार ये पीछे नजर आ रहे हैं। इधर जन सुराज काफी मजबूत पार्टी के तौर पर उभर रही है।

मजबूती से उभर रही ये पार्टी

सारण में भी पीके की पार्टी की मजबूत पकड़ दिख रही है। दोनों एनडीए और महागठबंधन बराबरी पर हैं। तो वहीं पटना में इस बार भी ज्यादा कुछ बदलाव नहीं दिख रहा है। पीके की जन सुराज पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है। ऐसे में ये पार्टी बड़ा उलटफेर कर सकती है।

इस बार भी 2020 जैसी स्थिति!

ओवर ऑल बात करें तो बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए 47 सीटों पर आगे नजर आ रही है। तो वहीं महागठबंधन 19 सीटों पर। तो कहा जा सकता है कि इस बार भी 2020 वाली ही स्थिति बन रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें