NationalHighlight

अजब-गजब इश्क! 18 साल के युवक ने 50 साल की महिला से की शादी, परिवार शर्मिंदा

बिहार के भागलपुर जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी का मामला सामने आ रहा है। ये अजब प्रेम की गजब कहानी 18 साल के युवक और 50 साल की महिला की है। दोनों ने लव मैरिज कर ली है। युवक महिला को पत्नी बनाकर घर भी ले आया है। बता दें कि महिला के पहले से ही चार बच्चे हैं। साथ ही नाती-नतनी भी है।

अजब-गजब इश्क! 18 साल के युवक ने 50 साल की महिला से की शादी

दरअसल 18 साल युवक कन्हाई कुमार गुजरात में मजदूरी करने गया था। इसी दौरान उसकी आंखें 50 साल की ज्योति देवी से लड़ गईं। दोनों के बीच मुलाकात के बाद प्रेम हुआ। फिर क्या था दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। लेकिन ये शादी परिवार वालों को मंजूर नहीं थी। इसलिए ज्योति देवी ने कन्हाई से भागकर शादी कर ली। भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र के पक्कीसराय गांव के रहने वाले कन्हाई कुमार की 50 साल की महिला संग शादी चर्चा का विषय बन गई।

महिला नाती-नतनी वाली

हैरानी की बात तो ये है कि महिला के चार बच्चे तीन बेटी और एक बेटा है। साथ ही उसके नाती-नतनी भी है। महिला गुजरात में अपने पति हीरालाल मंडल और बेटे आलोक कुमार के साथ रहती थी। उसी के घर के पास कन्हाई भी रहता था। इस मामले में महिला की बेटी और दामाद ने थाने में आवेदन देकर मां के घर लौट आने की गुहार लगाई है।

महिला ने परिजन शर्मिंदा

शादी की बात पता चलते ही महिला के परिवार में खलबली मच गई। खोजबीन के बाद महिला के परिवार वाले प्रेमी कन्हाई के गांव पहुंचे। जहां पहुंचकर वो इस शादी का विरोध करने लगे। परिवार वालों की विनती के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई।

लेकिन प्यार में पागल महिला बात मानने को तैयार ही नहीं। जिसके बाद परिवार वालें वापस घर लौट गए। महिला के बच्चे शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं। बता दें कि महिला ने पंचायत के फैसले को भी मानने से इंकार कर दिया और वहां से चली गई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें