EntertainmentHighlight

Bigg Boss 19 Winner : गौरव खन्ना ने बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की, इतनी मिली प्राइज मनी

Bigg Boss 19 Winner name: आखिरकार बिग बॉस को उसका विनर मिल गया है। बीते दिन रविवार को हुए फिनाले में गौरव खन्ना के नाम इस सीजन की चमचमाती ट्रॉफी हाथ लगी है। गौरव विनर बन गए है। पहले टास्क के दौरान उन्होंने कार जीती थी। साथ ही विनर बनने के बाद अब उनके हाथ ट्रॉफी के साथ-साथ 50 लाख रुपए की प्राइज मनी भी दी गई है।

Bigg Boss 19 Winner : गौरव खन्ना ने बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की

बताते चलें कि गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट(farhana bhatt) और प्रणित मोरे के बीच कड़ी टक्कर थी। लेकिन अंत में दर्शकों ने गौरव खन्ना को विजेता बना दिया। फरहाना भट्ट फर्स्ट रनर-अप रहीं और प्रणित मोरे सेकेंड रनर-अप रहे। गौरव खन्ना को बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए की प्राइज मनी भी मिली।

गौरव खन्ना ने लगातार 2 रियलिटी शोज जीते

बता दें कि गौरव खन्ना ने साल 2006 में टीवी शो ‘भाभी’ से अपने करियर की शुरुआत की। इस बीच उन्होंने कई शोज किए। हालांकि ‘अनुपमा’ गौरव खन्ना के करियर में मील का पत्थर साबित हुआ। गौरव खन्ना ने बिग बॉस से पहले ‘सिलेब्रिटी मास्टरशेफ’ भी जीता था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें