EntertainmentHighlight

Bigg Boss 19: अभिषेक-शहबाज के बीच हुई हाथापाई, बिग बॉस ने इस कंटेस्टेंट को दिखाया बाहर का रास्ता…

Bigg Boss 19: आज कल सलमान खान का रियलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन 19 काफी सुर्खियों में बना हुआ है। घर वाले लड़ाई-झगड़े, प्यार मोहब्बत और बहस कर लोगों का मनोरजंन कर रहे हैं। लेकिन बीते दिन बिग बॉस में एक ऐसा झगड़ा दिखा जिसे देखकर बिग बॉस भी हैरान रहे गए। ये झगड़ा अभिषेक(Abhishek Bajaj) और शहबाज (Shahbaaz) के बीच हुआ।

Bigg Boss 19 में अभिषेक-शहबाज के बीच हुई हाथापाई Fight between Abhishek Bajaj and shahbaaz

दरअसल कुनिका को लेकर अभिषेक ने कुछ कह दिया। जो शहबास को सुनकर रास नहीं आया। इसी वजह से दोनों के बीच गरमा-गर्मी शुरू हो गई। दोनों के बीच तीखी बहस मारपीट में बदल गई। जिसे देखकर घर वालों के साथ-साथ बिग बॉस भी हैरान रह गए।

बिग बॉस ने एक कंटेस्टेंट को सुनाई सजा

दोनों अभिषेक और शहबास ना केवल नियम तोड़े बल्कि एक दूसरे के साथ हिंसक भी हो गए। इस झगड़े के बाद ये तो साफ था कि जल्द ही बिग बॉस कड़ी सजा सुनाने वाले है। और हुआ भी कुछ ऐसा ही। घरवालों को लगा कि शायद दोनों को ही नॉमिनेट किया जाएगा। हालांकि खबरों की माने तो बिग बॉस ने केवल एक कंटेस्टेंट को घर से बेघर किया है।

इस कंटेस्टेंट को किया घर से बेघर

रिपोर्ट्स की माने तो शो से अभिषेक बजाज को निकाल (Evicted) दिया गया है। अभिषेक के इविक्शन के बाद उनके फैंस को काफी धक्का लगा है। इस खबर के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें