EntertainmentHighlight

Bigg Boss 18 Winner: Karan Veer Mehra के हाथ लगी बिग बॉस 18 की ट्रॉफी, इतनी मिली प्राइज मनी, ये बने फर्स्ट-रनरअप

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ को बीती रात अपना विनर मिल गया है। सलमान खान ने सीजन का विनर अनाउंस कर दिया है। बिग बॉस सीजन 18 करण वीर मेहरा (Bigg Boss 18 Winner Karan Veer Mehra) ने जीत लिया है। चमचमाती टॉफी के साथ वो अपने साथ 50 लाख रूपए की प्राइज मनी भी लेकर चले गए है। विवियन डीसेना को हराते हुए उन्होंने ये ट्रॉफी अपने नाम कर ली। रजत दलाल सीजन के सेकंड रनरअप रहे।

करण वीर मेहरा बने इस सीजन के विजेता (Bigg Boss 18 Winner Karan Veer Mehra)

बिग बॉस 18 का सीजन Karan Veer Mehra ने ‘जीत लिया है। उन्होंने टॉप छह कंटेस्टेंट में शामिल विवियन डीसेना, रजत अविनाश मिश्रा, दलाल, ईशा सिंह और चुम दरांग को हराकर ये जीत अपने नाम की है। 50 लाख के साथ गोल्ड की ट्रॉफी मिली है।

टॉप-6 में थे ये कटेंस्टेंट

बता दें कि फिनाले की रेस में टॉप-6 कंटेस्टेंट करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग और ईशा सिंह थे। सबसे पहले ईशा सिंह घर से बेघर हुईं। जिसके बाद चुम दरांग और फिर अविनाश मिश्रा कम वोट के चलते एलिमिनेट हो गए। टॉप-3 की रेस में विवियन, करण और रजत दलाल शामिल थे।

रजत दलाल के एविक्शन से हैरानी

टॉप-2 के लिए जैसे ही रजत दलाल का एविक्शन हुआ। सभी लोग हैरान हो गए। कई एक्स-कंटेस्टेंट्स भी उन्हें सपोर्ट कर रहे थे। रजत के दोस्त एल्विश यादव की आर्मी भी उन्हें चमचमाती ट्रॉफी नहीं दिला पाई। जिससे टॉप-2 की रेस से वो बाहर हो गए।

विवियन और करण थे टॉप-2 फाइनलिस्ट

करण (Karan Veer Mehra) और विवियन टॉप-2 में थे। दोनों एक साथ घर से निकलकर सलमान के साथ स्टेज पर आए। जिसके बाद सलमान खान ने विनर अनाउंस करते हुए बारी-बारी से दोनों का हाथ उठाया। फिर आखिर में करण वीर का हाथ उठाते हुए इस सीजन के विनर की घोषणा की। विनर बनते ही करण की आंख से आसू छलक उठे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें