Big NewsPithoragarh

पिथौरागढ़ उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, दिवंगत प्रकाश पंत की पत्नी जीतीं

Breaking uttarakhand newsपिथौरागढ़ उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत हुई है. दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत की पत्नी ने पिथौरागढ़ उपचुनाव में जीत हासिल की है. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अंजू लुंठी को कड़ी शिकस्त दी.

 

बता दें कि पिथौरागढ़ उपचुनाव के लिए मतगणना  11 राउंड में हुई। उपचुनाव में भाजपा की ओर से स्व. वित्त मंत्री प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत, कांग्रेस से अंजू लुंठी और समाजवादी पार्टी से मनोज भट्ट चुनाव मैदान में थे। बता दें कि आखिरी राउंड के मतगणना में भाजपा 3345 वोट से आगे थीं।

बता दें कि दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ। कुल 105711 मतदाताओं में से 50191 (47.48 फीसदी) ने मत का प्रयोग किया। जिसमे 25199 पुरुष और 24992 महिलाएं शामिल थीं।

Back to top button