Big NewsUdham Singh Nagar

उत्तराखंड : BJP विधायक का बड़ा बयान, बोले: तब्लीगी जमातियों की तरह हैं कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता

रूद्रपुर: पूर्व मंत्री तिलराज बेहड़ के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन मामले में दर्ज मुकदमे के बाद प्रदेश में सियासत भी शुरू हो गई है। पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ पुलिस पर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए SSP कार्यालय के बाहर दो घंटे धरना दिया। इस दौरान कई कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मंत्री का समर्थन करते हुए अपने-अपने शहर में धरना दिया।

इस मुद्दे को लेकर बीजेपी विधायक राजेश शुक्ला ने कांग्रेस नेताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। किच्छा से बीजेपी विधायक राजेश शुक्ला ने कांग्रेसियों की तुलना तब्लीगी जमातियों से की। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को कहा कि जो लोग यह बोल रहे हैं कि राजनीतिक दबाव में मुकदमा दर्ज किया गया है, तो यह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि सभी के लिए नियम एक जैसा है।

उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति लॉकडाउन का उलंघन करेगा पुलिस प्रशासन सख्त कार्यवाही करेगा। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर यह आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता भी उसी तरह लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं, जैसे मरकज से निकले तब्लीकि जमातियों ने लाॅकडाउन का उल्लंघन किया, जैसे जमातियों ने किया था और देशभर में कोरोना फैलाया था।

Back to top button