देहरादून : उत्तराखंड में भाजपा को झटका देने वाली खबर है। बता दें कि सालों से आरएसएस और उत्तराखंड भाजपा में खासे सक्रिय रहे अजय अग्रवाल ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। अजय को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आप की सदस्यता दिलवाई दी। इतना ही नहीं इस दौरान उनके परिवार वालों ने भी आप का दामन थामा।
अजय अग्रवाल ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन
बता दें कि उधमसिंह नगर के जसपुर विस क्षेत्र में सबसे सक्रिय भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है जिससे भाजपा को झटका जरुर लगा होगा। जानकारी मिली है कि पिछले महीने ही अजय अग्रवाल ने भाजपा ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उनकी आप के पदाधिकारियों के साथ उठना-बैठना और बातचीत चल रही थी। बीते दिन दिल्ली में आयोजित क कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उन्हें आप की सदस्या दिलाई। उत्तराखंड भाजपा के संक्रिय नेता ने आप का दामन थामा।
भाजपा पर लगाया उपेक्षा करने का आरोप
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अजय को पार्टी के प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। इतना ही नहीं इस दौरान उनकी पत्नी अनीता अग्रवाल, पुत्र स्वेतांग अग्रवाल, दामाद अंकुर विश्नोई, पुत्री स्वेता विश्नोई के साथ ही अनिल मित्तल ने भी आप की सदस्यता ग्रहण की। अजय अग्रवाल ने भाजपा पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राज्य गठन के बाद भी जसपुर शहर को एक अदद बस अड्डा भी नहीं मिल पाया वो आवाज उठाते रहे।। भाजपा के मुख्यमंत्री साढ़े तीन सालों में इस शहर में एक बार भी नहीं आए। कई समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान दिलाया गया। लेकिन एक का भी समाधान नहीं किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार अजय अग्रवाल भाजपा और संघ के साथ पिछले 35 से अधिक सालों से जुड़े थे। वो कई अहम पदों पर भी रहे। कोरोना काल के दौरान अजय अग्रवाल ने गरीब लोगों की मदद की।