Big NewsNational

बड़ी खबर : बच्चों को जहर देकर महिला ने खुद भी खाया जहर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

breaking uttrakhand newsफतेहपुर : यूपी के फतेहपुर जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शांति नगर फायर स्टेशन के पीछे एक घर में पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़कर पांचों के शव निकाले। माना जा रहा है कि बच्चों को जहर खिलाने के बाद महिला ने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शांति नगर निवासी राम भरोसे ढाबे पर काम करता है। वह नशे का आदी है।

चार दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद से वह गायब है। कई दिनों से घर का दरवाजा बंद था। परिवार के लोग बाहर नहीं दिखाई दिए। बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। घर के अंदर शव पड़े हुए थे। सूचना पर पुलिस के बड़े अफसरों का पहुंचना शुरू हो गया है।

कोतवाल रविन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि महिला श्यामा (40), पिंकी (21), प्रियंका (14), ननकी (10), वर्षा (13) के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। कमरे में जहर की पुड़िया भी मिली है। दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से आत्महत्या की बात सामने आ रही है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही हर पहलू पर जांच शुरू कर दी गई है।

Back to top button