Big NewsNational

बड़ी खबर: व्हाइट हाउस का PM मोदी पर बड़ा फैसला, मदद मिलने के बाद बदला अमेरिका

america अमेरिका के व्हाइट हाउस ने कोरोना संकट के दौरान मदद करने के बाद पीए मोदी को ट्वीटर पर फाॅलो करना शुरू कर दिया था। इसके मामला काफी चर्चाओं में रहा था। लेकिन, अब अमेरिका ने अपना रुख बदल लिया है। व्हाइट हाउस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया है। दरअसल, भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवाई देकर अमेरिका की मदद की थी। इसी के कुछ दिन बाद ही व्हाइट हाउस ने 10 अप्रैल को पीएम मोदी और भारत के पांच ट्विटर हैंडल को फॉलो करना शुरू किया था। लेकिन, अब व्हाइट हाउस ने इन सभी को अनफॉलो कर दिया है।

व्हाइट हाउस ने जिन ट्विटर अकाउंट को फॉलो करना शुरू किया था उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, अमेरिका में भारतीय दूतावास और भारत में अमेरिकी दूतावास शामिल हैं। इनके अलावा भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर को भी फॉलो किया गया था। इसी के साथ व्हाइट हाउस द्वारा फॉलो किए जाने वाले अकाउंट की संख्या 19 हो गई थी, जिसमें सभी विदेशी हैंडल भारत से ताल्लुक रखते थे।

अब व्हाइट हाउस ने एक बार फिर से 13 ट्विटर हैंडल को फॉलो करना शुरू कर दिया है। व्हाइट हाउस अब जिन अकाउंट को फॉलो कर रहा है वो सभी अमेरिकी प्रशासन और डोनाल्ड ट्रंप से संबंधित हैं। व्हाइट हाउस केवल भारतीय दूतावास को फाॅलो कर रहा है। अमेरिका अन्य देशों या उसके राष्ट्राध्यक्षों के ट्विटर हैंडल को फॉलो नहीं करता, मगर भारत के ये हैंडल्स अपवाद स्वरूप फॉलो किए गए थे। लेकिन, अमेरिका ने अब अपने रुख में बदलाव कर लिया है और अब व्हाइट हाउस अमेरिका के बाहर किसी को फॉलो नहीं कर रहा है।

Back to top button