Big NewsDehradun

बड़ी खबर : आखिर क्या चाहता है नेपाल ? भारतीय सीमा के पास बना रहा हेलीपैड

Breaking uttarakhand newsपिथौरगढ़  : नेपाल लगातार भारत को आंख दिखा रहा है। काला पानी विवाद और लिपिंयाधुरा, लिपुलेख को अपने नक्शे में शामिल करने के बाद नेपाल ने अब भारतीय सीमा पर अपने हरकत तेज कर दी है। नेपाल के सैन्य अधिकारी पिछले कुछ दिनों से लगातार भारतीय सीमा पर निरीक्षण कर रहे हैं।

इस बीच एक बड़ी खबर और सामने आई है। सूत्रों की मानें तो नेपाल जूलाघाट और दार्चूला में भारतीय सीमा से सटे क्षेत्रों में नेपाल हैलीपेड बना रहा है। नेपाल सेना के जवानों ने भारतीय सीमा पर कांबिंग भी बढ़ा दी है। नेपाल बार्डर पर नेपाली सुरक्षा बलों की तैनाती भी लगातार बढ़ती जा रही है। भारतीय सीमा से लगे क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण भी तेज कर दिया है। इधर, भारत ने भी नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है।

Back to top button