कानपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाले पांच लाख का इनामी विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर हो गया है। एसटीएफ गाड़ी उसे कानपुर ला रही ला रही थी। इस दौरान गाड़ी पलट गई। उसने हथियार छीकर भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया है। कल ही विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया था।
विकास दुबे को लगी 4 गोलियां
वहीं विकास दुबे एंकाउंटर मामले में अब डॉक्टर का बयान सामने आया है। डॉक्टर ने मीडिया को बताया कि कुख्यात बदमाश विकास दुबे के चार गोलियां लगी। जिसमे से 3 गोलियां विकास दुबे के सीने में लगी हैं। जानकारी ये भी मिली है कि जिस गाड़ी में दुबे को लाया जा रहा था सिर्फ वहीं गाड़ी पलटी।
वहीं खबर है कि विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस की एक टीम पत्नी रिचा और बेटे को लखनऊ से कानपुर लेकर आ रही है। इनके पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।