Big NewsHaridwar

बड़ी खबर: उत्तराखंड पर ये गुप्त रास्ते बढ़ा रहे हैं कोरोना का खतरा

breaking uttrakhand newsरुड़की: उत्तराखंड में कोरोना के मामले प्रदेश के चार जिलों से सबसे ज्यादा सामने आए हैं। इनमें हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले हाॅटस्पाॅट हैं। प्रदेश के 35 पाॅजिटिव मरीजों में से 33 मरीज इन्हीं चार जिलों से हैं। जबकि एक मामला पौड़ी और एक अल्मोड़ा जिले में सामने आया है। अब आपको बताते हैं कि किन गुप्त रास्तों से खतरा हो रहा है।

 

दरअसल, लॉकडाउन के बाद उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर बंद होने के बाद से ही लोगों ने यूपी में आवाजाही के लिए कई गुप्त रास्ते तलाश लिए। उत्तराखंड से लेग मुजफ्फरनगर में कोरेना के तीन मरीज मिलने के बाद पुलिस ने खानपुर क्षेत्र से मुजफ्फरनगर की सीमा में जाने वाले गुप्त रास्तों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है। इन रास्तों से लोग लगातार आवाजही कर रहे हैं। यही स्थिति ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले की है। इन जिलों में भी कोरोना की इंट्री जंगल के रास्तों से ही हुई थी। पुलिस ने जंगल के रास्ते से आ रहे जमातियों को पकड़ा था, जिनमें कोरोना की पुष्टि हुई थी।

देहरादून जिले की सीमाओं में भी इसी तरह गुप्त रास्तों से घुसने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अब नैनीताल से लेकर हरिद्वार, देहरादून और मुजफ्फरनगर से क्षेत्र में आने वाले गुप्त रास्तों पर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही क्षेत्रवासियों को भी जागरूक किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों को कहा गया है कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति दिखता है तो इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दें।

Back to top button