नैनीताल : पहाड़ी जिले नैनीताल में भी अपराध बढ़ते जा रहे हैं।खासतौर पर हत्या के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। गोली की दहाड़ से पुलिस भी हैरान है। नैनीताल में 24 घंटे में दूसरी हत्या से सनसनी फैल गई। शहर दहल गया। गौर हो की बीती रात काठगोदाम में अमित कुमार नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। युवक ने 10 साल पहले लव मैरिज की थी और उनकी सात साल की बेटी है। तो वहीं अब रामनगर से दिल दहला देने वाली खबर है। इस हत्या से एक बार फिर से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। 24 घंटे में दूसरी हत्या ने सनसनी फैला दी।
बर्थडे मनाने गए युवक का मिला शव
मिली जानकारी के अनुसार रामनगर में बर्थडे में गए युवक की हत्या का संगीन मामला सामने आया है जिसने पुलिस के हाथ पांव फूला दिए। इस खबर से जिले में हड़कंप मच गया और सनसनी फैल गई। नैनीताल जिले में लगातार हत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं जिसमे सबसे चर्चित है पूनत हत्या कांड। जानकारी मिली है कि इस मामले में पुलिस ने मृतक के चारों दोस्तों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी मिली है कि रामनगर कोतवाली क्षेत्र के कंचनपुर निवासी 25 साल के इंदर जोशी पुत्र पीतांबर जोशी अपने ही गांव के एक दोस्त के बर्थडे पार्टी में गया था। रात को वो घर नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता हुआ और उसकी खोजबीन शुरु की। सुबह गांव के ही युवक जो इंद्र के साथ पार्टी मनाने गया था, ने समसारा रिजॉर्ट के पास के एक ढाबे से 50 मीटर दूर पर इंद्र जोशी का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा शव देखा। पुलिस और परिवार वालो को इसकी सूचना दी गई।इंद्र को संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर अस्पताल में सीओ पंकज समेत पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी मिली है कि मृतक इंद्र की पीठ और कमर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।