Big News

बड़ी खबर: सुरेश भट्ट बने उत्तराखंड BJP के प्रदेश महामंत्री संगठन, प्रदेश अध्यक्ष भगत ने किया ऐलान

Breaking uttarakhand news

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सुरेश भट्ट को भाजपा उत्तराखंड का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। इसको लेकर लंबे समय कयास लगाए जा रहे थे। बंशीधर भगत ने कहा कि सुरेश भट्ट के प्रदेश महामंत्री बनने से उत्तराखंड में संगठन को और गति मिलेगी। साथ ही उनके अनुभव का लाभ प्रदेश भाजपा को प्राप्त होगा।

भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि उत्तराखंड भाजपा में प्रदेश महामंत्री के तीन पद हैं। इनमें से एक पद श्री बंशी धर भगत के अध्यक्ष रूप में पद ग्रहण करने व उनके द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यसमिति की घोषणा के बाद से ही रिक्त चल रहा था। इस रिक्त पद प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत द्वारा श्री भट्ट की नियुक्ति की गई है। श्री भट्ट इससे पहले हरियाणा में भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) थे।

Back to top button