भारत में अक्सर तेज गति और गलत ढंग से कार या बाइक दौड़ाना आम बात है। लोग अक्सर ऐसा करते नजर आते हैं, लेकि जर्मनी में ऐसा करने पर पुलिस ने 6 साल के चार बच्चों से महिला की कार का स्कैच बनाकर उसकी खोज शुरू कर दी है। महिला की तलाश के लिए पुलिस ने अनोखा प्रयोग किया है।
मामला पश्चिमी जर्मन शहर हम्म की पुलिस ने बैरिकेडिंग तोड़कर भागने वाली महिला ड्राइवर की खोज के लिए छह साल के बच्चों द्वारा बनाए गए स्केच की मदद ली है। हम्म पुलिस विभाग ने फेसबुक पर इन स्केच को साझा किया है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, ड्राइवर एक महिला थी।
कथित तौर पर सड़क के बैरिकेड को तोड़कर फरार हो गई। महिला ने जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया था, उस वक्त वहां पर कुछ बच्चे सड़क पार कर रहे थे। उन्होंने महिला को देखा था। पुलिस ने उन्हीं चार बच्चों से आरोपी महिला का स्केच बनवाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया और लोगों से मदद करने के लिए कहा है।
पुलिस ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दो स्केच शेयर किए हैं। पुलिस ने छह साल के उन्हीं चार बच्चों से आरोपी महिला का स्केच बनवाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लोगों से मदद करने के लिए कहा है। पुलिस ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दो स्केच शेयर किए हैं और कहा है कि इससे महिला को पकड़ने में मदद मिलेगी।