Big NewsDehradun

बड़ी खबर : सतपाल महाराज बोले : कांग्रेस में जाना आत्महत्या करने जैसा, देखें VIDEO

https://youtu.be/b389YoxuIW4

देहरादून: उत्तराखं डमें 2022 में होने वाले विधानसभा में भले ही अभी एक साल का वक्त हो, लेकिन भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान अभी से छिड़ गया। दोनों ही दलों के नेता एक-दूसरे पर जुबानी हमले कर रहे हैं। इस बीच कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। महाराज ने कहा कि कांग्रेस में जाना आत्महत्या करने जैसा है और कोई भी आत्महत्या नहीं करना चाहेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत दूसरे नेता के कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में गए नेताओं की घर वापसी पर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। हालांकि कांग्रेस छोड़कर गए नेता वापस कांग्रेस में नहीं लौटना चाहते हैं। पहले हर सिंह रावत इस पर बयान दे चुके हैं। अब कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी बयान दिया है।

कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कांग्रेस एक डूबता जाहज है। कोई भी डूबते जाहज में नहीं जाना चाहता है। यहां तक कि कांग्रेस में जाना आत्महत्या करने जैसा कदम होगा। हरीश रावत कई बार कहते हैं कि जो कांग्रेस छोड़कर गए हंै, वह कांग्रेस में वापस आ जाएं। उन्होंने हरीश रावत पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए जो दो-दो सीटों से चुनाव हार गया हो, उनकी बात भला कौन मानेगा।

Back to top button