देहरादून: हाल ही में उत्तराखंड के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए 1986 बैच के आईएएस अधिकारी उत्पल कुमार सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उनको लोकसभा में सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार आने वाले समय में उत्पल कुमार को लोकसभा में महासचिव भी बनाए जा सकते हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद से ही यह अटकलें लगाई जा रही थी कि उनको राज्य में ही कोई पड़ा पद दिया जा सकता है।
मुख्य उत्पल कुमार को लेकर यह कहा जा रहा था कि उनको विधुत नियामक आयोग में अध्यक्ष पद पर तैनात किया जा सकता है। यह भी कहा जा रहा था कि उत्पल कुमार चुनाव आयोग में आयुक्त बन सकते हैं। संघ लोक सेवा आयोग में सदस्य बनने की भी चर्चाएं जोरों पर रही। लोकसभा में उनकी तैनाती ने सभी चर्चाओं और अटकलों को विराम लगा दिया है।