highlightNational

बड़ी खबर : फिर हाथरस जाएंगे राहुल गांधी, बोले : दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती

नई दिल्ली : राहुल गांधी आज फिर हाथरस जाने वाले हैं। उनके साथ कांग्रेस के सांसद भी हाथरस जाएंगे और मृतक युवती के परिजनों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के सांसद दोपहर के बाद उत्तर प्रदेश के हाथरस जाएंगे और युवती के परिजनों से मिलेंगे, जिसकी क्रूरता से बलात्कार और हत्या कर दी गई। राहुल गांधी ने लिख कि दुनिया की कोई भी ताकत मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती।

हाथरस दुष्कर्म मामले में सियासत जोरों पर है। गुरुवार को राहुल गांधी को पीड़िता के पास नहीं पहुंचने दिया गया, जिससे राजनीतिक पारा बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। पीड़िता के गांव को पुलिस ने चारों तरफ से सील कर दिया है। वहां किसी राजनीतिक दल के नेताओं या मीडिया के जाने पर प्रतिबंध है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के काफिले को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर रोक दिया था।

राहुल गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया ट्वीटर पर लिखा है, “इस प्यारी बच्ची और उसके परिवार के साथ यूपी सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किया जा रहा व्यवहार मुझे स्वीकार नहीं। किसी भी हिन्दुस्तानी को ये स्वीकार नहीं करना चाहिए। दुनिया की कोई भी ताकत मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती।

Back to top button