यूपी : हाथरस पीड़िता की मौत के बाद से पूरे देश में उबाल है। इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी हाथरस जाने के लिए दिल्ली से रवाना हो गए हैं। उनके साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी हैं। हालांकि उन्हें यमुना एक्सप्रेसवे पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोक दिया है। इसके बाद दोनों नेता पैदल ही हाथरस के लिए निकले। इस दौरान उनको पुलिस ने फिर रोक लिया। राहुल गाँधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिए है।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जब तक सरकार को झकझोरा और जगाया नहीं जाएगा तब तक वह महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ नहीं करेगी। घटना (हाथरस सामूहिक बलात्कार) बहुत अन्यायपूर्ण थी और उसके बाद सरकार ने शव के अंतिम संस्कार में जो किया वह तो और भी बड़ा अपमान था।
यमुना एक्सप्रेसवे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूपी पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘अभी-अभी पुलिस ने मुझे धक्का दिया, मुझ पर लाठीचार्ज किया गया और मुझे जमीन पर फेंक दिया। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या केवल मोदी जी इस देश में चल सकते हैं? एक सामान्य व्यक्ति नहीं चल सकता है? हमारे वाहन को रोक दिया गया, इसलिए हमने चलना शुरू किया।