पंजाब: पंजाब कोरोना के कारण देशभर में कर्फ्यू लगाने वाला पहला राज्य बन गया है। पंजाब सरकार ने राज्य में पूर्ण रूप से कर्फ्यू लगा दिया है। इससे पहले देशभर के 75 जिलों में लाॅकडाउन की घोषण की गई थी। लेकिन, लोगों ने उसका पालन नहीं किया। इसको देखते हुए पंजाब सरकार ने ये कड़ा निर्णय लिया है।
कोरोना को रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने भी आज सुबह ट्वीट किया था कि लोगों को लाॅकडाउन का पालन करना चाहिए। साथ ये भी कहा था कि इसको लेर सख्ती बरती जानी चाहिए। जिसके बांद पंजाब सरकार ने ये निर्णय लिया है। पंजाब में अब घर से बाहर निकलने वालों को जबरन घरों में कैद कर दिया जाएगा। हालांकि इस दौरान पुलिस बल की निगरानी में लोगों को रोजाना जरूरत की चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी।