देहरादून : लॉकडाउन होने के बाद से बंद पड़े धार्मिक स्थलों, होटल, रेस्टोरेंट और होमस्टे पर लगे ताले आजसे खुल जाएंगे। धार्मिक स्थल सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक शुरू होंगी। मंदिरों के बोर्ड, ट्रस्ट और प्रबंधन समितियां सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करवाएंगी।
रेस्टोरेंट और शापिंग मॉल भी सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खुल सकेंगे। हालांकि देहरादून नगर निगम क्षेत्र और कंटोनमेंट जोन में किसी भी गतिविधि को शुरू करने की अनुमति शासन ने नहीं दी है।
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने होटल, रेस्टोरेंट, शापिंग मॉल और धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। इसके लिए गाइडलाइन जारी की गई है। सभी जिलाधिकारी अपने जिलों में इसके लिए अलग से दिशा-निर्देश जारी करने होंगे।