हरिद्वार : हरिद्वार का प्रेमी जोड़ा 4 सितंबर को घर से भाग गया था। लड़की पक्ष की ओर से पुलिस से शिकायत की गई। कनखल थाने की पुलिस प्रेमी जोड़े की तलाश में जुट गई। पुलिस को पता चला कि प्रेमी जोड़ा चंडीगढ़ मंे रह रहा है। इसके बाद पुलिस चंडीगढ़ पहुंची और प्रेमी जोड़े को पकड़ लाई।
पुलिस प्रेमी जोड़े को पकड़ कर वापस लौट रही थी। इस बीच प्रेमी की अचानक तबीयत बिगड़ी और उसकी उस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजन भी मौके पर हपुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि मौत ऐसे कैसे हो सकती है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
इसकी शिकायत अपर तहसीलदार कृष्णानंद पंत से भी की गई। पंत ने बताया कि कनखल निवासी अखिलेश के शव को रूड़की सरकारी अस्पताल लाया गया था। अभी मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है। पोस्टमार्टम के लिए शव को ऋषिकेश के एम्स में भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।