देहरादून : उत्तराखंड से बड़ी खबर है। बता दें कि उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव पद पर की जिम्मेदारी पीसीएस दीप्ति सिंह को सौंपी गई है। बता दें कि दिप्ति सिंह श्रमायुक्त हल्द्वानी के साथ ही बोर्ड सचिव का अतिरिक्त दायित्व भी देखेंगी। सोमवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इसका आदेश जारी किया है।
आपको बता दें कि श्रम मंत्री डॉ हरक सिंह रावत को बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद से बोर्ड इन दिनों चर्चाओं में हैं। कुछ दिनों बाद अध्यक्ष पर पर सरकार द्वारा जिम्मा शमशेर सिंह सत्याल को सौंपा गया। इसे लेकर श्रम मंत्री डॉ. रावत नाराज चल रहे थे। इस बीच 28 अक्टूबर को बोर्ड के अध्यक्ष शमेशर सिंह सत्याल ने बोर्ड की अपर कार्याधिकारी दमयंती रावत से यह जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें मूल विभाग में भेजने के आदेश जारी कर दिए थे। दमयंती रावत को श्रम मंत्री के करीबियों में माना जाता है। दमयंती को हटाए जाने पर भी रावत ने नाराजगी जताई थी। उनका कहना था कि बोर्ड अध्यक्ष को सचिव को हटाने का अधिकार नहीं है। अब शासन ने श्रमायुक्त हल्द्वानी पीसीएस दीप्ति सिंह को बोर्ड के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।