Big NewsUdham Singh Nagar

बड़ी खबर: बिस्तर पर गर्दन कटी हालत में लहूलुहान मिले मां-बेटा, सनसनीखेज वारदात से हड़कंप!

breaking uttrakhand newsकाशीपुर: शहर में हुई एक सनसनीखेज वारदात से नगर दहल उठा। शहर की सैनिक कालोनी में मां-बेटा गर्दन कटी हालत में मिले हैं। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त वो दोनों ही घर में अकेले थे। 65 वर्षीय सेवानिवृत्त खीम सिंह चैहान और उनकी 88 साल की मां विशनी देवी घर में अकेले रहते थे।

दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर खून से सना ब्लेड और चाकू मिलने की खबरें आ रही हैं। हालांकि अभी तक खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन बताया जा रहा है कि खबर पक्की है। इस सूचना के फैलते ही शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अब तक कुछ भी साफ नहीं हो पाया है।

Back to top button