बागेश्वर: बागेश्वर जिले की कांडा तहसील के गांव में एक महिला ने जहर गटक लिया। मामले यह है कि पढ़ाते वक्त महिला ने अपने बच्चों की बुरी तरह पिटाई कर दी थी। बहू के ऐसा करने पर सास ने नाराज हो गई और बहू को बुरी तरह डांट दिया। गुस्से में जहर गटक लिया। बहू की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार कांडा तहसील के पाली बगयाली गांव की 27 साल की महिला अपने बच्चों को पढ़ा रही थी। पढ़ाते वक्त किसी बात उसने बच्चों को पीट दिया। इसको लेकर उसकी सास ने बहू को डांट लगा दी। मामला यहीं नहीं रुका इसी बात को लेकर सास-बहू में झगड़ा शुरू हो गया। काफी देर तक झगड़ा होने के बाद बहू कमरे में चली गई और जहर घटक लिया।
जहर गटकने के बाद जब वो बाहर निकली तो वह उल्टियां कर रही थी। हालत खराब होते देख सास ने पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉ. हरीश पोखरिया के महिला से पूछा तो उसने बताया कि उसने जहर गटक लिया है। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है।