Highlight : बड़ी खबर : नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, पिता भी निकला नाबालिग - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर : नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, पिता भी निकला नाबालिग

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
apuri

apuri

पौड़ी : पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र के एक गांव में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की ने बच्ची को जन्म दिया है। मामले को लेकर लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर दी थी। जांच में पता चला कि लड़की के साथ गांव के ही नाबालिग लड़के ने नवंबर 2019 में दुष्कर्म किया था। पुलिस आरोपी को संरक्षण में ले चुकी है, जिसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग किशोरी ने पेट में दर्द होने की शिकायत के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने लड़की के गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को दी और नाबालिग को सीएचसी पैठाणी रेफर कर दिया। सीएचसी में देरशाम नाबालिग लड़की ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

प्रसव के बाद नाबालिग ने बताया कि गांव के ही एक किशोर ने नवंबर 2019 में उसके साथ दुष्कर्म किया था। सीओ सदर वंदना वर्मा ने बताया कि पुलिस जांच में आरोपी भी नाबालिग मिला। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी जिला बाल कल्याण समिति को दे दी गई है। उन्हांेंने बताया कि आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जाएगा।

Share This Article