अल्मोड़ा : अल्मोड़ा में एक प्रवासी की मौत का मामला सामने आया है। युवकी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की कमर के नीचे डंडों के निशान मिले हैं। कई जगहों पर चोटों के निशान नीले पड़ चुके थे। बताया जा रहा था कि प्रवासी युवा गुजरात से था। एसडीएम का कहना है कि प्रवासी की मौत राजस्व पुलिस की अभिरक्षा नहीं, बल्कि अस्पताल में मौत हुई है। राजस्व पुलिस ने इतना नहीं पीटा कि उसकी मौत हो जाए।
मामला धौलछीना क्षेत्र का है। क्षेत्र के कुनखेत गांव का रहने वाला सोबन सिंह सात मई को गुजरात से यहां पहुंचा था। बताया गया कि वापस आने के बाद उसका उसकी अपने ही भाइयों के साथ भी कुछ विवाद हुआ था। उसकी पत्नी ने राजस्व चैकी पल्यूं में घरेलू हिंसा और मारपीट की शिकायत भी दर्ज कराई थी। राजस्व पुलिस ने सोबन सिंह को बीती शनिवार को हिरासत में ले लिया था।
रात में उसकी तबीयत बिगड़ गई। देर रात साढ़े दस बजे के आसपास राजस्व पुलिस ने उसे स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना में भर्ती कराया। देर रात उपचार के दौरान प्रवासी ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया। परिजनों का कहना था कि सोबन सिंह के शरीर पर चोट के निशान हैं। प्रवासी की तबियत भी खराब चल रही थी। चिकित्सीय रिपोर्ट में ऑक्सीजन की कमी के साथ डॉक्टर ने। चोट के निशान बताए हैं।