highlightUdham Singh Nagar

बड़ी खबर : निकाली मेयर की शव यात्रा, बीच चौराहे पर फूंका, जानें पूरी खबर

Breaking uttarakhand news

रुद्रपुर: मेयर के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मेयर की शव यात्रा निकाली और फिर पुतला दहन किया। उनका आरोप है मेयर विकास कार्य नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते दिक्कतें हो रही हैं।

कंग्रेस पार्षद राजेंद्र सिंह निषाद ने कहा कि लाॅकडाउन से पहले तीन लाख से लेकर पांच लाख रुपये तक के कार्यों के स्टीमेट बनवाए गए थे। 6 माह के बाद भी कोई काम शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर अपनी मनमानी कर रहे हैं।

यह भी आरोप लगाया कि मेयर खासकर उन वार्डों के कामों को रोक रहे हैं, जिनमें कांग्रेस पार्षद हैं। कांग्रेस पार्षद और कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर इसी तरह भेदभाव किया जाता रहा तो, जल्द कांग्रेस पार्षद और कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन करेंगे।

Back to top button