नई दिल्ली : कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर देशभर में लागू लॉकडाउन 3.0 की मियाद रविवार को खत्म हो रही है। अभी वायरस जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए तीसरी बार लॉकडाउन का बढ़ना तय है। PM मोदी पहले ही इसके संकेत देश के नाम अपने संबोधन में दे चुके हैं। माना जा रहा है कि लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, लॉकडाउन 4.0 में कई तरह की छूट दिए जाने की संभावना है।
पहले ही कई तरह की छूटें दी जा चुकी हैं। पीए मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि इस बार नियम नये होंगे। उन्होंने यह भी बताया था कि नये नियमों को एलान 18 मई या उसके बाद किया जाएगा। तब केंद्र की ओर से भेजी गई गाइडलाइन पर ही अमल किया जाएगा और उसीके अनुरूप सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी। पहले की कई तरह की सहूलियतें दी जा चुकी हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि सार्वजनिक परिवहन को कुछ शर्तों के साथ छूट मिल सकती है।