देहरादून : मुुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज टिहरी-पौड़ी जिले को जोड़ने वाले जानकीसेतु पुल को जनता को समर्पित किया। सीएम ने पुल का लोकर्पण किया। आपको बता दें कि इस पुलस की लंबाई 346 मीटर है। जानकीसेतु पुल का निर्माण कार्य वर्ष 2014 में शुरू हुआ था। मुनिकीरेती पूर्णानंद से स्वर्गाश्रम वेद निकेतन तक गंगा के ऊपर बने इस पुल के निर्माण में करीब 49 करोड़ रुपये लागत आई है। जानकीसेतु पुल तीन हिस्सों में बंटा हुआ है। बाएं और दाएं ओर का हिस्सा दोपहिया वाहनों के लिए तथा बीच के हिस्से में पर्यटक और स्थानीय लोग पैदल आवाजाही करेंगे।
वहींमुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जानकी सेतु का लोकार्पण करते हुए स्थानीय लोगों को बधाई दी है लगभग 7 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद तीर्थ नगरी के तीर्थाटन और पर्यटन क्षेत्र के विकास में यह पुल मील का पत्थर साबित होगा।