Big NewsNational

बड़ी खबर : भीषण सड़क हादसा, उड़ गई बस की छत, 8 की मौत, 11 की हालत गंभीर

big road accident

सड़क हादसों पर लगाम लगाना मुश्किल है जब तक चालक और आम जनता खुद सतर्क और संभल कर वाहन नहीं चलाएगी। यातायात के नियमों का पालन नहीं करेंगे तब तक हादसों पर लगाम लगा पाना थोड़ा मुश्किल है। जी हां बता दें कि ताजा भीषण हादसे का मामला यूपी के पीलीभीत शनिवार तड़के का है जहां एक रोडवेज बस और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबति 40 लोग घायल है जिसमे से 11 की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पूरनपुर-खुटार हाईवे पर तड़के 3 बजे गांव बुझिया के पास रोडवेज बस और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हो गई। आप तस्वीर देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि ये टक्कर कितनी जोरदार थी। बस की छत ही उड़ गई।, जबकि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। यह बस लखनऊ से पूरनपुर आ रही थी।

पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश और कई थानों का पुलिस बल रात को ही मौके पर पहुंच गया था और वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाएगा। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष सेरहामऊ उत्तरी पुष्कर सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक जताया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को दुर्घटना में घायलों के उचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं।

मृतकों की पहचान

बाबादीन (बंजारिया नानापारा बहराइच)

कलावती पत्नी मोहन बहादुर (लखनऊ), मोहन बहादुर (महानगर लखनऊ)

दीपा विश्वास पत्नी ललित विश्वास (विजयनगर, लखनऊ).

अभी तीन मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पीलीभीत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान लखनऊ के गोमती नगर निवासी श्याम का निधन हो गया।

Back to top button