Big NewsUttarakhand

बड़ी खबर : PCCF राजीव भरतरी के एक्शन पर लाल-पीली हुई सरकार, जारी कर दिए ये आदेश

PCCF राजीव भरतरी की दोबारा से हाई कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को नियुक्ति हुई थी। जिसके बाद बुधवार को राजीव भरतरी एक्शन में नजर आए। उन्होंने 10 रेंजरों के तबादले करने के आदेश जारी किए थे। लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। राजीव भरतरी के एक्शन पर सरकार का रिएक्शन सामने आया है।

PCCF राजीव भरतरी के एक्शन पर सामने आया सरकार का रिएक्शन

PCCF राजीव भरतरी को हाईकोर्ट के आदेशों के बाद दोबारा नियुक्ति मिल चुकी है। दोबारा नियुक्ति के बाद राजीव भरतरी एक्शन में नजर आए। बुधवार को उन्होंने 10 रेंजरों के तबादले करने के आदेश जारी किए थे।

लेकिन उनके एक्शन पर अब सरकार का रिएक्शन सामने आ गया है। शासन ने उनके आदेश पर रोक लगा दी है। इसके लिए शासन से दो आदेश भी जारी किए गए हैं।

forest department

शासन ने दो आदेश किए जारी

कल ही जहां वन विभाग में तबादलों के आदेश जारी हुए थे तो आज फिर से शासन से दो आदेश जारी किए गए हैं। शासन द्वारा दो आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें जिसमें बिना शासन की अनुमति के तबादले न किए जाने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही बीते रोज हुए तबादलों पर भी रोक लगा दी गई है।

forest department
forest department

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button