पिथौरागढ़ : उत्तराखंड में अपराध बढ़ता जा रहा है। दिनदहाड़े हत्या को अंजाम दिया जा रहा है। बदमाशों में वर्दी का खौफ न के बराबर है। जी हां बड़ी पिथौरागढ़ के विकासखंड बेरीनाग के बानड़ी ग्राम पंचायत माछीखेत से है जहां ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करलिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान का पुष्कर सिंह डांगी है जिसकी गांव के ही युवक नीरज सिह पुत्र भूपाल सिंह ने गोली मार कर हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बंदूक भी बरामद कर ली है। मामले की जांच राजस्व पुलिस कर रही है।
नायब तहसीलदार हिमांशु जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि बानड़ी ग्राम पंचायत के माछीखेत में बीते देर रात ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह डांगी (52) पुत्र स्वर्गीय जगत सिंह की गांव के ही नीरज सिंह (23) पुत्र भूपाल सिंह ने गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या करने का कारण सामने नहीं आया है। जानकारी मिली है कि जिस बंदूक से आरोपी ने ग्राम प्रधान की हत्या की वो मृतक के ही बड़े भाई राजेन्द्र सिंह की लाइसेंसी बंदूक है। मृतक और आरोपी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। राजस्व पुलिस जांच में जुट गई है। हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है।