देहरादून: केंद्री की लाॅकडाउन-4 की गाइडलाइन आने के बाद उत्तराखंड में भी नये नियमों को लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार कल तय करेगी कि किसी जिले को किस जोन में रखा जाएगा। इसके अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
लाॅकडाउन-4 देश में लागू होने के बाद ग्रीन जोन, रेड जोन, आॅरेंज जोन, बफर जोन और कंटेनमेंट जोन चिन्हित करने का अधिकार राज्यों को दे दिया गया है। जिसके बाद उत्तराखंड सरकार ने भी जिलों को छोड़कर क्षेत्र विशेष को चिन्हित कर जोन तय करने का निर्णय लिया है।
शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक का कहना है कल से नए जोन के आधार पर लाॅकडाउन-4 के तहत बांटे गए जोन में व्वस्थाएं शुरू कर दी जाएंगी। इससे कई जिनों को बड़ी राहत मिल सकती है। जोन तय होने के बाद संबंधित जिलों में छूटों का भी निर्धारण किया जाएगा।