Chamoli : उत्तराखंड से बड़ी खबर : ये युवा एक ही रात में बन गया करोड़पति, जानकर हर कोई हैरान! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर : ये युवा एक ही रात में बन गया करोड़पति, जानकर हर कोई हैरान!

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

 

गैरसैंण: रातों-रात एक लड़का करोड़पति बन गया। अब उसको 70 लाख रुपये का इनाम मिलेगा। इसकी जानकारी लगते ही क्षेत्र में चर्चा फैल गई। हर कोई यह जानना चाह रहा था कि आखिरी एक रात में ये लड़का करोड़पति कैसे बन गया। गैरसैंण निवासी लॉकडाउन में घर लौटा था और बेरोजगार बैठा था। दुबई में चल रहे आईपीएल में ड्रीम इलवेन टाइटल स्पोंसर है।

मैच से पहले ड्रीम इलेवन बेस्ट टीम चुनने के लिए एक कंपीटशन कराता है, जिसमें दुनियाभर से लोग हिस्सा लेते हैं।  मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दर्शन बिष्ट ने बताया कि उन्होंने बीते सोमवार को माई इलेवन सर्किल में यूएई में हो रहे आईपीएल के दौरान दिल्ली कैपिटल और किंग्स इलेवन के बीच हाल खेले गए मैच में बेस्ट टीम बना कर वीकली करोड़पति के लिए तय एक करोड़ रुपये का मेगा प्राइज जीता है।

हांलाकि टैक्स काटकर दर्शन बिष्ट को करीब 70 लाख की रकम मिलगे। दर्शन का कहना है कि वो इन पैसों से कोई अच्छा कारोबार करेंगे और अपना घर बसाएंगे। उसने पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली के माय इलेवन ऑन लाइन क्रिकेट सर्किल मेंएक करोड़ की राशि जीती है। इस राशि में से कुछ धन क्षेत्र में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए खर्च करेंगे।

Share This Article